फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर पुलिस ने 42 अभियोगों में बरामद की गई करीब 372 लीटर अवैध देशी शराब को गड्डे में डालकर किया नष्ट
फ़िरोज़ाबाद के DM और ssp के आदेश पर फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। 42 अभियोगो मे जप्त की गयी करीव 372 लीटर अबैध देशी शराब की विनष्टिकरण कार्यवाही की है। शराब को गड्डे मे डालकर नष्ट किया गया है। कार्यवाही के दौरान सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी और प्रसाशनिक अफसर मौजूद रहे है। शराब की कीमत करीव एक लाख से अधिक रूपये की बताई जा रही है।