रफीगंज: रफीगंज में मोदी के संदेश से सजे रथ को कार्यकर्ताओं ने दिखाई झंडी, लोगों में दिखा उत्साह
"चलो जीते हैं किसी और के लिए" अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों से सजे प्रचार रथ को रफीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। रथ को देखने और उसके माध्यम से प्रसारित संदेशों को सुनने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।