कालपी: कदौरा मंडी के डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त करने और टोकन प्रणाली में पारदर्शिता के निर्देश दिए
Kalpi, Jalaun | Apr 17, 2026 कृषि उत्पादन मंडी कदौरा में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों का शुक्रवार सुबह 11 बजे डीएम राजेश पाण्डेय ने औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान टोकन व्यवस्था में खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कल शाम तक सुधार के निर्देश दिए, बताया गया कि 17 किसानों द्वारा सीधे खेत से गेहूं लाकर मंडी में डंप कर देने से तौल व्यवस्था प्रभावित हुई।