मंझनपुर: महवेघाट पुलिस ने मंदिरों से घंटियां चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया, दो शातिर चोर गिरफ्तार
महेवाघाट थाना क्षेत्र में मंदिरों से घंटियां चोरी करने की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए मध्यप्रदेश के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई 18 घंटे व घंटियां भी बरामद कर ली हैं। लगातार हो रही मंदिर चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में फैली दहशत के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।