बागपत: रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक पर फायर, मजार को भी पहुंचा नुकसान
Baghpat, Bagpat | Jun 17, 2025 बागपत के पुराने कस्बे में मंगलवार को करीब दोपहर 3:30बजे मिली जानकारी के अनुसार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़े के दौरान एक युवक पर तमंचे से फायर कर दिया गया, जबकि बीच-बचाव करने आए उसके भाई के साथ मारपीट हुई। घटना के दौरान पास स्थित एक धार्मिक स्थल को भी नुकसान पहुंचा। घटना पुराने कस्बे में स्थित शेख बाहुद्दीन की मजार के पास हुई।