बैराड़: क्रेशर प्लांट से 70 हजार की केबल चोरी, गोवर्धन पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी को पकड़ा, जेल भेजा
गोवर्धन थाना पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 70 हजार रुपये कीमत की 700 फुट कॉपर केबल बरामद कर आरोपी करन पुरी को गिरवानी घटिया के पास से 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जहा पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार शाम 4 बजे न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।