शेखपुरा: करण्डे थाना पुलिस द्वारा छापेमारी के क्रम में भागने के दौरान आरोपी छत से कुदा, गंभीर रूप से हुआ घायल
बैद्यनाथपुर गाँव में रात्रि में चंदन महतो के घर पर करंडे थाने की पुलिस छापेमारी के लिए गई थी। घर के बाहर से जैसे ही पुलिस ने आवाज लगाई कि चंदन महतो डरकर छत के ऊपर जाकर नीचे कूद गया। कूदने के क्रम में हुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। बताया गया कि एक पुराने मामले में प्रमोद महतो के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था।