करपी: खजूरी उच्च विद्यालय के पास अटल प्रयोगशाला भवन निर्माण में घटिया सामग्री पर इंजीनियर ने लगाई फटकार
Karpi, Arwal | Apr 19, 2026 खजूरी उच्च विद्यालय के निकट 47 लाख रुपए की लागत से बन रहे अटल प्रयोगशाला भवन निर्माण में संवेदक प्रतिनिधि के द्वारा घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने पर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के अभियंता एक सिंह ने संवेदक प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगाई तथा भवन के कुछ हिस्से को तोड़ने का आदेश दिया रविवार को दोपहर 3:00 बजे भवन की जांच की गई।