फिरोज़ाबाद: गांव एका निवासी व्यक्ति को एक युवक ने दी गालियां, विरोध करने पर भारी वस्तु से सिर फोड़कर किया लहूलुहान
थाना एका क्षेत्र गांव एका निवासी गुरूवचन के अनुसार एक युवक जो कि गांव का ही है उसे गालियां दे रहा था मना करने पर और गालियां देने लगा, जब फिर मना किया तो सिर पर पीछे से किसी भारी वस्तु का प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। सूचना थाना पुलिस को दी गई, उसे उपचार व मेडिकल को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में लाया गया।