फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र स्टेशन रोड ओम हास्पीटल के सामने लोडिंग टिर्री ने ड्यूटी जाते व्यक्ति को मारी टक्कर, भाई को पीटा
थाना लाइनपार क्षेत्र मेहताब नगर नगला विष्णु निवासी प्रमोद अपने भाई संग बुधवार की सुबह ड्यूटी पर जा रहा था, इसी दौरान तेज गति से निकलती लोडिंग टिर्री ने टक्कर मार दी। भाई द्वारा पकड़ने पर आरोप है उसे भी पीटा। फिलहाल घायल व्यक्ति को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया गया। घायल के भाई ने मीडिया को उक्त सारी जानकारी दी है।