फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र सुहागनगर में खड़ी बाइक में तेज रफ्तार फ़ॉर व्हीलर ने मारी टक्कर, एक युवक गंभीर घायल
थाना दक्षिण क्षेत्र सुहागनगर निवासी अभिषेक घर के बाहर खड़ी बाइक के पास खड़ा था, इसी दौरान एक तेज गति से आते चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उक्त युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार कराया जा रहा है, ये जानकारी घायल के परिजनों ने बताया वाहन को पकड़ लिया गया है चालक फरार हो गया।