मेरठ: मेडिकल थाना क्षेत्र में कार सवार युवकों ने महिला की स्कूटी को मारी टक्कर, विरोध पर की मारपीट, मुकदमा दर्ज
Meerut, Meerut | Feb 18, 2025 मंगलवार को मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार महिला की स्कूटी को कार सवार चार युवकों के द्वारा टक्कर मार दी गई थी। जिसका विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट और अभद्रता की गई थी इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उधर महिला का आरोप है कि कर में बैठे युवक पुलिसकर्मी थे।