मेरठ: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा युवती से की गई मोबाइल लूट के मामले में चौकी इंचार्ज को किया गया लाइन हाजिर
Meerut, Meerut | Feb 18, 2025 मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में युवती से मोबाइल लूट के मामले में एसएसपी ने माधवपुरम चौकी इंचार्ज अभय काे लाइन हाजिर कर दिया है।ब्रहमपुरी के प्रेमनगर निवासी निशा निजी कंपनी में काम करती है। सोमवार शाम को निशा खरीदारी करने के लिए माधवपुरम गई थी। माधवपुरम पुलिस चौकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने निशा से मोबाइल लूट लिया था।