मेरठ: मेडिकल क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर साइबर ठगों ने 2 लोगों से की ₹6.90 लाख की ठगी
Meerut, Meerut | Feb 18, 2025 मेरठ में साइबर ठगों का लोगों को अपना शिकार बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है साइबर ठग लगातार शेयर ट्रेडिंग के नाम पर पैसा कमाने का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसा कर लोगों से ठगी कर रहे हैं ताजा मामला मेरठ के मेडिकल और सरधना से सामना आया है जहां ठगों ने दो लोगों को बड़े मुनाफे का लालच देकर 690000 रुपये ठग लिए साइबर क्राइम थाने में की गई शिकायत