पंचकूला: रामबाग रोड कालका में पुलिस ने अवैध शराब की 30 पेटियां की जब्त, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
आज इन्सपेक्टर क्राइम ब्रांच सेक्टर 19 योगविन्द्र सिंह व उसकी टीम नें रामबाद रोड कालका से आज अवैध देसी शराब की 30 पेटिंया बरामद की गई । इन्सपेक्टर योगविन्द्र सिंह नें बताया कि आज क्राइम ब्रांच सेक्टर 19 की टीम अपराधो की रोकथाम हेतु पेट्रोलिंग करते कालका की तरफ मौजूद थी तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अवैध शराब पिन्जोर की तरफ से बद्दी की तरफ जा सकती है।