पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी
पंचकूला सेक्टर 6 के सरकारी अस्पताल की चौथी मंजिल से कूद कर जान देने का मामला आज सामने आया है। मरीज की उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर पूरा मामला क्या है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मोर्चरी में रखवा दिया है।