पंचकूला: सेक्टर 5 में शिक्षा विभाग के रिटायर कर्मचारी की हत्या मामले में क्राइम ब्रांच 19 ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सेक्टर 5 में शिक्षा विभाग के रिटायर कर्मचारी की हत्या मामले में क्राइम ब्रांच 19 ने 2 आरोपियों को पंचकूला से गिरफ्तार किया । एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज ने जानकारी देते हुए बतायाकि कुछ दिन पहले ब्लाइंड मर्डर मामले ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज को माजरी चोंक ओर आरोपी सोनू को सेक्टर 20 से गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश कर 7 दिन का रिमांड लिया।