पंचकूला: खेड़ी गांव के नजदीक बस स्टैंड के पास एक दुकान में एक हफ्ते में दो बार चोरी की वारदात, सीसीटीवी आया सामने
रायपुर रानी खंड के गांव खेड़ी के बस स्टैंड के पास एक दुकान में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। दुकान के मालिक ने बताया कि उसकी दुकान से रात के समय में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की गई है। दुकानदार ने यह भी बताया कि इससे पहले भी इसी दुकान में चार दिन पहले चोरी की गई थी दोनों चोरी की वारदातों का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया।