गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: RPF टीम ने 'ऑपरेशन अमानत' के तहत यात्री का छूटा हुआ स्टील बॉक्स लौटाया
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री का छूटा हुआ स्टील बॉक्स सुरक्षित बरामद कर उसे वापस सौंप दिया। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने गुरुवार की दोपहर 3 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे पूर्णिया निवासी मोहम्मद इस्तियाक का स्टील बॉक्स अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर छूट गया था।