छतरपुर में कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने आज 6 मई सुबह करीब 11:00 बजे जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए खेत तालाब, डगवेल और अमृत सरोवर कार्यों की प्रगति एक सप्ताह में बढ़ाने के निर्देश दिए। खराब प्रदर्शन पर कई उपयंत्री व सहायक यंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए गए।नौगांव में सहायक यंत्री की 7 दिन की वेतन कटौती के निर्देश दिए है।