लखीसराय: मध्य विद्यालय हसनपुर के छात्रों ने किया सड़क जाम तो अधिकारियों की खुली नींद
लखीसराय जिला मुख्यालय से बेहद ही नजदीक लाली पहाड़ी के तलहटी मे बने मध्य विद्यालय हसनपुर मे बरसात के मौसम मे विगत कई वर्षों से जल जमाव की स्थिति उतपन हो जाती है। जिसको लेकर छात्रों ने कबैया थाने के समीप मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जाम किए जाने के बाद शिक्षा विभाग की नींद खुली। प्रशासन स्कूल के पानी भराव की मरम्तिकरण में जुट गया।