सिकंदराराऊ: नगला गुलाबी के युवक के गायब होने पर पिता ने पुलिस को दी अपहरण की सूचना, ससुराल से किया बरामद
न.गुलाबी निवासी वीरेश का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। वह ससुराल गया था, वापस नहीं लौटा तो पिता ने पुलिस को उसके अपहरण की सूचना दे दी। युवक के अपहरण की जानकारी पर पुलिस सक्रिय हो गई और युवक को घायल अवस्था में उसकी ससुराल से बरामद कर लिया है। युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी के साथ मारपीट करता था जिसके कारण पत्नी युवक से अलग रह रही है।