गोरखपुर: मजदूर का मिट्टी में दबा शव मिलने से मची सनसनी, पत्नी ने पति के रूप में शव की पहचान की, एसपी सिटी ने दी जानकारी
गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में गुरुवार सुबह एक मजदूर का शव मिट्टी में दवा मिला। दलाल चौराहे पर राजगीरों ने मिट्टी से एक हाथ बाहर निकलता देखा इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी हटवा कर शव को बाहर निकलवाया,पत्नी नीता देवी बताया की मृतक उनके पति मिंटू पुत्र जनार्दन जो देवरिया के रहने वाले थे।और गुलरिहा में रहकर मजदूरी करते थे।