लोहरदगा: संविधान दिवस पर लोहरदगा SP ने अधिकारियों-कर्मियों को प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाई, संवैधानिक मूल्यों के पालन पर दिया ज़ोर
संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे लोहरदगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाई।