लोहरदगा: लोहरदगा में संविधान दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
भारतीय संविधान दिवस (26 नवंबर) के मौके पर उपायुक्त डॉक्टर ताराचंद द्वारा आज बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे समाहरणालय परिसर में सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को भारत देश को संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स