होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में नीर पखेरू अभियान के तहत जल पात्र स्थापित, नगर पालिका CMO रहीं उपस्थित
शुक्रवार को “नीर पखेरू” अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए जल पात्र (पखेरू) स्थापित किए गए। इस दौरान नगर पालिका की सीएमओ हेमेश्वरी पटले और नपा अध्यक्ष भी उपस्थित रहीं। अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों, पार्कों और प्रमुख स्थानों पर जल पात्र रखे गए तथा उनमें पानी भरा गया, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को पेयजल की सुविधा मिल सके।