सीहोर: संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत सीहोर जिले में 32938 प्रकरणों का हुआ निराकरण। प्रदेश में जिला छठे स्थान पर आया। जिला जनसंपर्क विभाग ने बताया कि संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत कलेक्टर बाला गुरु के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अभियान में 32938 प्रकरणों का निराकरण किया गया है इसके साथ ही जिला प्रदेश में छठे स्थान पर आया है।