कोईलवर: आरा छपरा फोरलेन पर जिला प्रशासन की अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई में 80 से ज्यादा ट्रक ट्रैक्टर जब्त
आरा पटना रोड तथा आरा छपरा फोरलेन पर लगभग सुबह 4:00 बजे से लेकर पूरे दिन पुलिस अधीक्षक तथा जिला पदाधिकारी और सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा और खनन के संयुक्त कार्रवाई दल ने लगभग 80 से ज्यादा ट्रैक ट्रैक्टरों को जब्त किया है। जब्त वाहनों से लगभग चार करोड़ से ज्यादा राजस्व की वसूली संभावित है।