कोईलवर: पचैना मोड़ के समीप से कोईलवर थाना पुलिस ने
बाइक पर लदे 140 लीटर महुआ शराब को किया जब्त, कारोबारी गिरफ्तार ,गया जेल
कोईलवर थाना क्षेत्र के आरा पटना रोड पचैना मोड़ के समीप से बाइक पर लदे 140 लीटर महुआ शराब को कोईलवर थाना पुलिस ने जब्त किया है। साथ ही शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शराब कारोबारी की पहचान पचैना पटखौलिया गांव निवासी निर्मल कुमार के पुत्र प्रेम शंकर के रूप में की गई है।