कोईलवर: कोईलवर सोन नदी धनडिहा बसवारी घाट पर मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों के जाल में फंसा मगरमच्छ, लोगों ने वन विभाग को दी सूचना
कोईलवर सोन नदी स्थित धनडिया बसवारी घाट पर मछली पकड़ने गए मछुआरों के जाल में एक मगरमच्छ फंस गया। इस दौरान लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। मछुआरों के द्वारा पंचायत के मुखिया को सूचना दिया गया।धनडिहा पंचायत के मुखिया कारू सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर मगरमच्छ को सोन नदी में पुनः छोड़वा दिया।