कोईलवर: कोईलवर हॉस्पिटल रोड में विगत मध्य रात्रि लगी भयंकर आग 10 दुकाने जलकर राख मौके पर पहुंची कोईलवर थाना पुलिस
कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर हॉस्पिटल रोड में विगत मध्य रात्रि भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची कोईलवर थाना पुलिस।आग कैसे लगी यह कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आग की लपटे तेजी से फैल रही है। आग लगने के आधे घंटे बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। 10 दुकाने जलने की बात कही जा रही है।