कोईलवर: अंबिका शरण सिंह उच्च विद्यालय जमालपुर में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
कोईलवर प्रखंड के अंबिका शरण सिंह उच्च विद्यालय जमालपुर में नेहरू युवा केंद्र भोजपुर के तत्वाधान में फ्रेंड्स क्लब नया हरिपुर के द्वारा नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्र की अध्यक्षता सुनील कुमार सिंह ने किया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुजाता कुमारी दूसरा स्थान अंजली कुमारी तथा तीसरा स्थान खुशबू कुमारी प्राप्त की।