#बलरामपुर! सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु #उतरौला में चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के अंतर्गत किया गया चालान...
उप जिलाधिकारी उतरौला, क्षेत्राधिकारी उतरौला जितेन्द्र कुमार व प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह उतरौला द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा उतरौला में विशेष यातायात चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाकर आमजन एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को सदैव आईएसआई मानक का हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
महोदय द्वारा उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी इसके प्रति जागरूक करें, जिससे जनपद में सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था स्थापित हो सके तथा सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके। अभियान के दौरान यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ लोगों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया गया ।
#balrampur #balrampurpolic