खलीलाबाद में मुर्गी फार्म पर हुई जानलेवा फायरिंग मामले में 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके पास से 9mm की अवैध पिस्टल, कारतूस और तीन लग्जरी गाड़ियां बरामद की गईं। मामला सीज कार के विवाद से जुड़ा है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।