कुढ़नी: घर का ताला तोड़कर चोर नकदी व आभूषण ले उड़े
मनियारी थाना क्षेत्र के बलहिया गांव में रविवार और सोमवार के मध्य रात्रि में घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है। वही घर के लोग शादी समारोह में रिश्तेदार के घर गए हुए थे इसी क्रम में अज्ञात चोरों के द्वारा घर का ताला तोड़कर नगदी सहित आभूषण की चोरी । पीड़ित परिवार के द्वारा लिखित आवेदन मंगलवार करीब शाम 4:00 बजे मनियारी थाना को दिया गया है ।