सायला: डीएसटी टीम ने सायला पुलिस को दिए इनपुट, भारतमाला सड़क से उतरते ही ट्रक से पकड़ी 500 कार्टून अवैध शराब
Sayla, Jalor | Jan 12, 2025 जालौर एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में सायला पुलिस के द्वारा देर रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक में भरी गई 500 कार्टन अवैध शराब बरामद की है। शराब तस्कर के द्वारा प्लास्टिक के कट्टों में भरे कंबल के टुकड़ों के नीचे अवैध शराब भरकर सप्लाई के लिए जा रही थी। इसी बीच डीएसटी टीम के द्वारा मिली सूचना के आधार पर सायला थाना अधिकारी ने कार्रवाई की।