सायला: सायला सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती और 2 बच्चों की मौत का मामला, देर रात सभी मांगों पर बनी सहमति
Sayla, Jalor | Jan 7, 2025 सायला सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती सहित 2 बच्चों की मौत के मामले को लेकर सर्व समाज सहित गोस्वामी समाज के लोगधरने पर बैठे थे। जिसके बाद में जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे और एसपी ज्ञानचंद्र यादव सायला पहुच कर परिजन से वार्ता की। परिजनों ने अवैध बजरी के डंपर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और मृतकों को सरकारी सहायता दिलाने सहित अन्य मांगों पर सहमति बनी।