सायला: पोषाणा गांव में हुए डंपर हादसे से आक्रोशित लोग धरने पर बैठे, बाइक सवार 4 लोगों की हुई थी मौत
Sayla, Jalor | Jan 6, 2025 सायला के पोषाणा में सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति और उनके 2 बच्चों की मौत हो गई थी। चारों को बजरी से भरे डंपर ने कुचल दिया था। इसके बाद से परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर सायला थाने के बाहर धरने पर हैं। सोमवार शाम 4 बजे तक चारों शवों का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। पुलिस सहमति बनाने की कोशिशों में जुटी है।