अशोक नगर: ईसागढ़ में अज्ञात बाइक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के ईसागढ़ में एक युवक को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ईसागढ़ निवासी मोनू पुत्र रायचरण रजक उम्र 32 वर्ष बुधवार को दोपहर 2 बजे घर से बाजार जा रहा था। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।