प्रतापगढ़: टेड़ा सरैया में पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, बाल अपचारी संरक्षण में
प्रतापगढ़ की महेशगंज पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में सोमवार शाम 8 बजे मुठभेड़ के बाद लुटेरे अंकित जोशी को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है। मौके से एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया। अभियुक्तों के पास से छीना गया सोने का लॉकेट, एक अवैध तमंचा, कारतूस और प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है।