धनघटा थाना क्षेत्र के सुनाड़ी गांव निवासी 23 वर्षीय विवाहिता सोनबरसा पत्नी ऋषिकेश मंगलवार की सुबह 10:30 बजे किचन में खाना बना रही थी। कुकर में मटर उबालने के दौरान सिटी लगने की बजाय कुकर ब्लास्ट हो गया जहां सोनबरसा नाम की विवाहित गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसका खलीलाबाद के जिला अस्पताल स्थित इमरजेंसी में इलाज किया जा रहा है।