गुना नगर: पत्नी को नहीं खोज सकी पुलिस तो व्यक्ति ने एसपी ऑफिस के बाहर खाया जहरीला पदार्थ बिगड़ी हालत
गुना में लगभग एक महीने से लापता पत्नि को तलाश कर रहे एक व्यक्ति द्वारा पुलिस की मदद नहीं मिलने के चलते एसपी ऑफिस के बाहर जहर खाने का मामला सामने आया है। व्यक्ति का आरोप है कि वह कैंट थाने में मदद के लिए पहुंचा था, जहां पुलिसकर्मियों ने उसे अपमानित किया।