गुना नगर: जिले के तीन प्रतिष्ठानों पर लगाया गया ₹85 हजार का जुर्माना
मुख्य सचिव द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु ग्वालियर चंबल संभाग में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के निर्देशन पर जिले में गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारी जॉच दलों द्वारा गुना जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के 29 सैम्पल जाँच हेतु लिये गये है।