बांका: शकुंतला विहार कॉलोनी में चोरी, चोर घर से लैपटॉप व महंगे नल चुरा ले गए
Banka, Banka | May 31, 2026 बांका शहर के शकुंतला विहार कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लैपटॉप समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।पीड़ित अजीत कुमार गुप्ता ने रविवार की सुबह 10 बजे बताया कि वह किसी घर में ताला लगाकर गए हुए थे। लौटने पर जब उन्होंने घर का दरवाजा खोला तो अंदर का सामान बिखरा मिला।