24 घंटे में साइकिल सवार हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में शूटर गिरफ्तार
चन्दौली: थाना अलीनगर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने साइकिल सवार मनोज कुमार हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल शातिर शूटर सूरज उर्फ राजेश यादव (भोजपुर, बिहार) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद हुआ है।
पुलिस जांच में हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ताओं और एक अन्य फरार शूटर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले का विस्तृत खुलासा पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।