उचकागांव: मनबोध परसौनी से युवक की बाइक चोरी, मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के मनबोध परसौनी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की बाइक चोरों ने चोरी कर ली। घटना 27 अप्रैल की रात की है जब फुलवरिया थाना क्षेत्र के साहब छपरा गांव निवासी दीपक कुमार वर्मा मनबोध परसौनी गांव के बलिराम साह के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए हुए थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक का पता नहीं चला।