सिराथू: शीतला धाम में रहने वाले बिहारी व्यक्ति को पुलिस ने गिरधरपुर गढ़ी के पास चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गढ़ी गाँव के पास पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक बिहारी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।इसके पास से चोरी की दो बैटरी और तीन लोहे की चकिया बरामद किया गया है। बिहार के पटना जिले का रहने वाला शिवकुमार चौहान वर्तमान में शीतला धाम में रह रहा है।पुलिस ने इसके पास से ₹600 बरामद किया।लिखा पढ़ी करते हुए बृहस्पतिवार शाम चालान कर दिया है।