मुरादाबाद: ग्राम जैतिया सादुल्लापुर में गृह क्लेश के चलते महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
थाना कटघर इलाके के ग्राम जैतिया सादुल्लापुर में माया पत्नी सतपाल ने गृह कलेश के चलते घर में रखी गेहूं में रखने वाली दवाई का सेवन कर लिया हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया जहां इलाज के दौरान माया की मौत हो गई। माया के भाई गुड्डू ने आरोप लगाते हुए पति सतपाल पर बताया कि कल रात उसकी बहन ने फोन करके बताया था कि उसका पति उसे काफी परेशान कर रहा है।