मुरादाबाद: जवाहर नगर में अवैध प्लाटिंग पर विकास प्राधिकरण ने जेसीबी से की कार्रवाई, पुलिस बल रहा मौजूद
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीएम) की प्रवर्तन टीम ने उपाध्यक्ष शैलेष कुमार के निर्देश पर सोमवार को अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत जवाहर नगर, लोदीपुर रोड पर इरफान अली द्वारा लगभग 30 बीघा भूमि में की गई अवैध प्लॉटिंग को जेसीबी चलाकर ध्वस्त कराया। कार्यवाही में प्राधिकरण के सहायक अभियंता केके शुक्ला, अवर अभियंता मनोज सिंह रहे।