गुमला: बैंक के बाहर नोट बदलने के बहाने ठगी, सीसीटीवी से जांच की मांग
Gumla, Gumla | Apr 9, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र में बैंक के बाहर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कराने और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की है। आदर गांव निवासी विनोद प्रसाद 8 अप्रैल की सुबह बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से रुपये निकालने पहुंचे थे। बैंक से 30 हजार रुपये निकालने के बाद बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे 100-100 रुपये के छोटे नोट देने की बात कही